Betul: ट्रेन से नीचे फेकने की धमकी दी तो युवक 6 घंटे तक शौचालय में छुपा रहा, स्टेशन के करीब चेन पुलिंग कर रोकी ट्रेन

चैन पुलिंग के बाद जीआरपी जांच करते हुए

बैतूल-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन में सफर करते समय एक युवक और अन्य यात्रियों से  विवाद हो गया । विवाद में युवक को ट्रेन से नीचे फेकने की धमकी दे दी। युवक  दहशत में आ गया और  जान बचाने के लिए ट्रेन के शौचालय में छुपा गया। लगभग 400 किमी 6 घंटे से अधिक समय तक युवक शौचालय में छुपा रहा।

बैतुल स्टेशन के पास युवक शौचालय से बाहर निकला और उसने चैन पुलिंग कर ट्रेन को रोका। बैतूल जीआरपी के दिलीप नरवरे ने बताया कि भोपाल निवासी युवक दीनू यादव गोरखपुर एक्सप्रेस भोपाल जा रहा था। युवक का ट्रेन में कुछ लोगो से किसी बात पर विवाद हो गया। युवको ने दीनू को ट्रेन से बहार फेकने की धमकी दे दी। युवक भय के मारे ट्रेन के शौचालय में घुस गया। जब ट्रेन बैतूल स्टेशन पर पहुँची ट्रेन स्टेशन से कुछ दूरी पर आगे निकल गई। युवक ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोकी। जानकारी मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुची और युवक को ट्रेन के नीचे उतारा। ट्रेन की चैन पुलिंग करने पर युवक पर मामला दर्ज किया है। जीआरपी का कहना है कि युवक शराब के नशे में था इसलिए उसने शरारत की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button