Weather: तापमान में बढ़ोतरी होने से ठंड से मिली राहत, जाने आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल

Betul weather news
बैतूल- मंगलवार को तापमान में बढ़ोतरी होने से ठंड से थोड़ी राहत मिली है। बैतूल में मंगलवार का न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री दर्ज किया है। तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी हो गई है। तापमान में बढ़ोतरी होने से लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिली है।
मौसम वैज्ञानिक भोपाल एसके पांडे ने बताया कि बैतूल में मौसम साफ रहेगा। आने वाले दिनों में तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी। दिन में तेज धूप खिलने से दिन के तापमान भी बढ़ेगा। कुल मिलाकर अब आने वाले दिनों में भी जिले वासियों को ठंड से राहत के संकेत है।




