Cricket: बैतूल में राज्य स्तरीय टी-10 लीग क्रिकेट प्रतियोगिता 8 जनवरी से, 32 टीमें होगी शामिल, 71 हजार रुपये प्रथम पुरस्कार

बैतूल। स्व.विजय कुमार खंडेलवाल की स्मृति में लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में 12 दिवसीय राज्य स्तरीय बैतूल टी-10 लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन आज 8 जनवरी से किया जा रहा है। आयोजन समिति के अध्यक्ष रानू वर्मा, उपाध्यक्ष डॉ.वरुण वर्मा ने बताया इस प्रतियोगिता में देश भर की लगभग 32 टीमें हिस्सा लेगी। सचिव प्रकाश पवार, सह सचिव मोईज मंसूरी ने बताया राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल के द्वारा प्रथम पुरस्कार 71 हजार रुपए-ट्रॉफी और राजा पवार, नरेश फाटे के द्वारा द्वितीय पुरस्कार 41 हजार रुपए, ट्रॉफी रखा गया है। इसके अलावा मैन ऑफ द सीरीज, बेस्ट बेस्टमैन, बेस्ट बॉलर, बेस्ट फील्डर को पुरस्कृत किया जाएगा। कोषाध्यक्ष हरप्रीत कौशल, प्रवक्ता राहुल रघुवंशी ने खेल प्रेमियों से इस क्रिकेट प्रतियोगिता में उपस्थित होने का आग्रह किया है।
सुखदेव पांसे के टक्कर में भाजपा के पास चंद्रशेखर देशमुख के अलावा कोई नेता नही



