MP Heavy Rain Warning : नर्मदापुरम, उज्जैन सहित 14 जिलों में वज्रपात के साथ भारी बारिश का अलर्ट
MP Heavy Rain Warning: Alert issued for heavy rain and lightning strikes in 14 districts, including Narmadapuram and Ujjain.
MP Heavy Rain Warning : एमपी में पश्चिमी विक्षोंभ के सक्रिय होने से कई जिलों में तेज बारिश का दौर शुरू हो गया है। रविवार टीकमगढ़ जिले में तेज बारिश के कारण सुजारा बांध के चार गेट खोलने पड़े है। हरदा में भी रविवार को करीब आधे घंटे तक तेज बारिश हुई है। 14 जिलों में फिर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने जारी की गई एडवाइजरी में बताएं कि अगले 24 घंटे के दौरान नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, रतलाम, उज्जैन, देवास, मंदसौर में वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।
इन जिलों में भी बौछारें पड़ने संभावना
भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, इंदौर, शाजापुर, आगर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर,
दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीथी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, पांढुर्णा बौछारें पड़ने और वज्रपात की संभावना बनी है।
भीमपुर में 3 बैतूल में दो इंच से अधिक बारिश, जिलेवासियों को राहत
बैतूल लंबे समय बाद जिले में तेज बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल गए है। भीमपुर ब्लॉक में लगभग 3 इंच और बैतूल जिला मुख्यालय पर दो इंच से अधिक बारिश हुई है। अन्य ब्लॉकों में भी कहीं तेज तो कहीं मध्यम बारिश होने के समाचार मिले है। अगले 24 घंटे के दौरान बैतूल में फिर बारिश की संभावना बनी है। भू-अभिलेख कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान बैतूल में 61.8, घोड़ाडोंगरी 28.0, चिचोली 24.2, शाहपुर 23.3, मुलताई 37.2, प्रभातपट्टन 35.5, आमला 5.0, भैसदेही 17.0, आठनेर 15.2 और भीमपुर में 73.0 मिमी बारिश दर्ज की है। बारिश फसलों के लिए भी अमृत समान है। जिलेवासियों को और तेज बारिश का इंतजार है। जिले में औसत बारिश का आंकड़ा 671.0 मिमी पर पहुंच गया है।



