सुखदेव पांसे के टक्कर में भाजपा के पास चंद्रशेखर देशमुख के अलावा कोई नेता नही
(ज्ञानू लोखंडे)
बैतूल- विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ गई है। विधानसभा चुनाव इसी वर्ष में होना है। नेता टिकिट के लिए अपनी गोटी फिट करने में लगे है।
विधानसभा मुलताई की बात करे तो यहाँ से कांग्रेस की तरफ से पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे का मैदान में उतरना लगभग तय है। रही भाजपा की बात तो भाजपा यहाँ से मैदान में किसको उतरेगी तय नही है लेकिन भाजपा के पास चद्रशेखर देशमुख के अलावा कोई विकल्प नहीं है। किसी अन्य को मैदान में उतारते भी है तो पांसे को टक्कर नही दे पाएंगे और शीट कांग्रेस की झोली में चली जायेगी। दरअसल कांग्रेस की ओर से पांसे कुनबी समाज का एक मजबूत चेहरा है। कांग्रेस को हराने के लिए भाजपा को भी कुनबी समाज से मजबूत चेहरा मैदान में उतारना पड़ेगा। मुलताई विधानसभा क्षेत्र के आम नागरिकों में चर्चा है की पांसे को टक्कर तो कुनबी समाज से देशमुख ही टक्कर देंगे। कुनबी समाज से किसी और को मैदान में उतारने पर पांसे को टक्कर देना मुश्किल है। भाजपा ने किसी और पर दांव खेला तो कांग्रेस बाजी मार सकती है। भले ही देशमुख बहुत अधिक सक्रिय नही दिख रहे है लेकिन क्षेत्र की जनता उनके ऊपर विश्वास रखती है। श्री देशमुख ने अपने कार्यकाल के समय कई काम किए हैं। इसका पारसडोह जलाशय प्रमुख उदहारण है। जलाशय का निर्माण होने से क्षेत्र के हजारों किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिल रहा है। सहित अन्य काम किये है। पांसे डेढ़ वर्ष तक प्रदेश के मंत्री रहे लेकिन उन्होंने कोई ऐसा बड़ा कार्य नहीं किया जो जनता के सामने रख सके। काम भले ही बड़ा नही किया हो लेकिन पांसे सक्रिय राजनीति में है। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा राजा पवार को टिकिट देकर चुनाव लड़ी लेकिन सफल नही हो पाई। आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने गलती की तो सीट कांग्रेस की झोली में जा सकती है।



