IND vs SL के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी मैच आज
भारतीय टीम और श्रीलंका (IND vs SL) के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला 7 जनवरी को राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा।
बता दें कि सीरीज (IND vs SL) में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर चल रही है। दूसरे टी-20 मैच में भारतीय टीम को 16 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में आखिरी मैच दोनों टीमों के लिए काफी अहम होने वाला है। हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) दूसरे टी-20 मैच में मिली हार के बाद तीसरे मैच में प्लेइंग 11 में बदलाव करते हुए नजर आ सकते है।
तीसरे टी-20 मैच (IND vs SL 3rd T20) में भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) के साथ रितुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) को पारी का आगाज करते हुए देखा जा सकता है। बता दें कि शुभमन गिल (Shubman Gill) ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टी-20 मैच में अपने इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था।
लेकिन वो दोनों टी-20 मुकाबलों में रन बनाने के लिए संघर्ष करते हुए नजर आए। पहले टी-20 में 7 रन, तो दूसरे में मात्र 5 रन बनाकर गिल जल्दी पवेलियन लौट गए। ऐसे में ये कयास लगाया जा रहा है कि गिल को तीसरे टी-20 मैच में ड्रॉप किया जा सकता है। उनकी जगह रितुराज गायकवाड़ को मौका दिया जा सकता है।
न्यूज़ सोर्स दैनिक जागरण



