रोमांचक मैच में 9 रन से हारा भारत:संजू सैमसन की 86 रन की पारी भी नहीं जिता पाई, साउथ अफ्रीका सीरीज में 1-0 से आगे

बारिश की वजह मैच देरी से शुरू हुआ था और मुकाबले को 40-40 ओवर का कर दिया गया था। साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में चार विकेट खोकर 249 रन बनाए थे। डेविड मिलर 63 गेंदों में 75 रन और हेनरिक क्लासेन 65 गेंदों में 74 रन बनाकर नाबाद रहे थे। भारत के लिए सबसे ज्यादा 2 विकेट शार्दूल ठाकुर ने लिए। रवि बिश्नोई और कुलदीप यादव को 1-1 विकेट मिला। जवाब में टीम इंडिया 40 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 240 रन ही बना सकी।
कगिसो रबाडा ने टीम इंडिया को पहला झटका दिया। शुभमन गिल 7 बॉल में 3 रन बनाने के बाद उनकी गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए।
शुभमन गिल के जोड़ीदार और भारतीय टीम के कप्तान शिखर धवन का बल्ला पहले मुकाबले में कुछ कमाल नहीं कर पाया। वो 16 बॉल में 4 रन बनाकर वेन पर्नेल की गेंद पर बोल्ड हो गए।
नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने आए ऋतुराज गायकवाड़ ने पहले वनडे में बहुत खराब बल्लेबाजी की। वो 42 बॉल में 19 रन बनाकर तबरेज शम्सी की गेंद पर आउट हो गए।
वहीं, ईशान किशन 37 बॉल में 20 रन बनाकर आउट हुए। उनका विकेट केशव महाराज ने लिया।
श्रेयस अय्यर ने भारतीय टीम को शुरुआती झटकों से उबारा था। उन्होंने 37 बॉल में 8 चौके की मदद से 50 रन बनाकर आउट हुए।
न्यूज़ सोर्स दैनिक भास्कर



