
आठनेर – शुक्रवार को आठनेर भाजपा मंडल द्वारा आयोजित कुशाभाऊ ठाकरे जन्म शताब्दी कार्यक्रम मनाया गया अभिनन्दन स्वीट सभा हाल में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय सांसद दुर्गादास उईके वरिष्ठ भाजपा नेता पुर्व विधायक हेमंत खंडेलवाल पहुंचे थे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हेमंत खंडेलवाल ने भाजपा संगठन की विस्तार से जानकारी दी जिसमें उनके द्वारा बताया गया की भाजपा आज कुशाभाऊ ठाकरे जन्म शताब्दी समारोह मना रही है संगठन कार्यकर्ताओं के आधार पर चलकर आज पुरे देश में मजबूती के साथ कार्य कर रही है। उनके द्वारा बताए गए कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है जबकि कांग्रेस सत्ताधारी पार्टी होकर पूरे देश से कमजोर हो रही है। हेमंत खंडेलवाल के द्वारा यह भी बताया गया है कि वर्षों पूर्व श्री कुशाभाऊ ठाकरे बैतूल पहुंचे थे जो सामान्य व्यक्ति की तरह एक सरकारी बस में सफर करते हुए बैतूल पहुंचे थे उनकी प्रेरणा के बाद पूर्व सांसद विजय कुमार खंडेलवाल ने चुनाव लड़कर भारी मतों से चुनाव जीता आज लगातार आठ बार से भाजपा लोकसभा चुनाव जीत रही है। कार्यकर्ताओं के बल पर ही आज भाजपा पूरे देश में आम जनता के लिए जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से पीएम नरेंद्र मोदी विश्व के नंबर एक नेता के रूप में पहचान बनाने वाले पहले नेता बने। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के ग्राम पंचायत के सरपंचों द्वारा भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष गोवर्धन राने ग्रामीण भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील टेकपुरे जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अर्चना कृष्णा गायकी जंनपद अध्यक्ष रोशनी ईवने पूर्णिमा सतीश धाकड नप अध्यक्ष सुरज राठौर मनोज जगताप शिवदयाल आजाद गोलू सोनी प्रकाश आवठे मौजूद रहे।।
Back to top button