Betul Road Accident : बोलेरो-बाईक की टक्कर में घायल महिला ने तोड़ा दम, हादसे में कई लोग घायल

बर्थडे क्षेत्र के पोहर जोड़ के पास गुरुवार की रात हुआ हादसा

Betul Road Accident :  बैतूल भैंसदेही थाना क्षेत्र के अंतर्गत भैंसदेही-गुदगांव मार्ग पोहर जोड़ के पास बाईक और बोलेरो की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाईक सवार सहित लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए थे। गंभीर घायलों को उपचार के लिए बैतूल जिला अस्पताल रेफर किया गया था। उपचार के दौरान शीतल पति हरिदास धोटे (40) निवासी धनोरा, आठनेर की मौत हो गई। इसमें महिला का पति और बच्चे भी घायल है।

 

हादसे में बोलेरो वाहन में सवार कई लोग घायल हो गए थे, जिन्हें उपचार के लिए भैसदेही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती किया गया था। मृतिका महिला का शुक्रवार सुबह जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि धनोरा निवासी हरिदास और उसकी पत्नि और दो बच्चे नवापुर गए थे। वापस लौटते समय हादसा हो गया। इस हादसे की भैसदेही थाना पुलिस जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button