Madhya Pradesh Weather Update : चक्रवाती तूफान अकवन का असर, एमपी में इस तारीख से बदलेगा मौसम, इन जिलों में बारिश के आसार

बादल बारिश की बनेगी स्थिति, कड़ाके की ठंड का दिखेगा असर

Madhya Pradesh Weather Update :  बंगाल की खाड़ी में उठे तूफान अकवन का असर मध्य प्रदेश में भी दिखाई देगा। कैसे लोग में तेज आंधी और बारिश जैसे हालात निर्मित हो सकते हैं। मौसम विभाग के मुताबिक तूफान तूफान के कारण मध्य प्रदेश में 20 नवंबर को मौसम बदल जाएगा। कोहरा बादल और ठंड का असर का असर देखने को मिलेगा। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल सकती है। तूफान का असर 3 से 4 दिनों तक देखने को मिल सकता है।

20 नवंबर को इन जिलों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक 20 नवंबर को मध्य प्रदेश के शहडोल अनूपपुर डिंडोरी मंडल सिवनी बालाघाट जिले में कोहरा, बारिश का असर देखने को मिलेगा। तेज ठंडी हवाएं भी चलेंगी।

21 नवम्बर को  दिखेगा बारिश का असर

एमपी में 21 नवंबर मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, उमरिया, अनूपपुर, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, नर्मदा पुरम, बैतूल, हरदा ,खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर जिले में कही कही तेज तो कही रिमझिम बारिश होने की संभावना है। बालाघाट, डिंडोरी, मंडला, सिवनी में भारी बारिश का अलर्ट है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button