IND vs NZ 5th ODI : भारत ने न्यूजीलैंड को 22 रन से हराया, गेंदबाजों ने दिखाया कमाल
भारत ने 3-1से सीरीज पर किया कब्जा, अर्शदीप सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया
IND vs NZ 5th ODI : रविवार को माउंट माउगानुई में भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे मैच खेला गया। भारत ने न्यूजीलैंड को 22 रन से हरा दिया है। इस मैच में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 42.1 ओवर 209 रन बनाकर पूरी टीम ऑलआउट हो गई। इशान किशन और अक्षत पटेल ने 46-46 रन बनाये।लक्ष्य को पूरा करने मैदान में उतरी न्यूजीलैंड की टीम 48.1 ओवर में 187 रन बनाकर पूरी टी आउट हो गई। भारतीय गेंदबाज अर्शदीप ने तीन विकेट लिए मोहम्मद सिराज और आकिब नबी ने दो-दो विकेट झटके है। अर्शदीप सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

भारत ने वनडे सीरीज जीती
पांच मैचों की वनडे सीरीज भारत ने तीन एक से अपने नाम कर ली है। जानकारी के अनुसार 7 वर्ष बाद न्यूजीलैंड में भारत ने वनडे सीरीज जीती है। इसके पहले भारत 2019 में सीरीज जीता था।





