MP News : भोपाल बस स्टैंड पर आग लगने से आधा दर्जन बसें जलकर खाक, आगजनी से मची अफरातफरी
MP News: Half a dozen buses reduced to ashes in a fire at the Bhopal bus stand; the incident caused widespread panic.
MP News : राजधानी भोपाल के अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल( बस स्टैंड) पर खड़ी वर्मा ट्रेवल्स की बस में अचानक आग लग गई। आज इतनी जबरदस्त लगी थी कि आसपास की कई बसों को अपने चपेट में ले लिया। इस आगजनी की घटना में आधा दर्जन बसें जलकर खाक हो जाने की खबर सामने आई है। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचे और आग बुझाने जुट गई।जानकारी के मुताबिक अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल ( ISBT) रविवार शाम को वर्मा ट्रेवल्स की बस खड़ी थी। अज्ञात कारण से बस में आग लगा। आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि आसपास खड़ी लगभग आधा दर्जन बसों को चपेट में ले किया। घटना के बाद बस स्टैंड पर लोग इधर-उधर भागते नजर आए। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां और पुलिस मौके पर पहुंची। समाचार लिखे जाने तक आग बुझाने का काम जारी था।



