Betul Road Accident : बैतूल में भीषण सड़क हादसा, हार्वेस्टर ने कार को मारी टक्कर, युवक की गर्दन धड़ से अलग
Betul Road Accident: Horrific road accident in Betul; harvester rams into car, young man decapitated.
Betul Road Accident : बैतूल में चिचोली थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनएच 47 पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गढ़ा निवासी अंकित चंदेल 20 वर्ष दोस्त रिमून पवार के साथ कार से बैतूल से चिचोली जा रहे थे।
शुक्रवार रात 11:30 बजे दनोरा और कुम्हली के पास हार्वेस्टर ने कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार नियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना भयंकर था कि अंकित चंदेल की गर्दन धड़ से अलग हो गई और मौत हो गई। कार चालक रिमून पवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलती ही पुलिस मौका पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।



