Greater Noida Bas Fire : यमुना एक्सप्रेस वे पर स्लीपर बस में लगी आग, 9 यात्रियों की जिंदा जलने से मौत

Greater Noida Bus Fire: Sleeper bus catches fire on Yamuna Expressway; 9 passengers burnt alive.

Greater Noida Bas Fire : दिल्ली से महोबा जा रही स्लीपर बस में उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार की रात को आग लग गई। इस घटना में 9 यात्रियों की जिंदा जलने से मौत हो गई है। बस में लगभग 35 से 40 यात्री सवार थे। मिली जानकारी के मुताबिक यह हदसा यमुना एक्सप्रेसवे
 के जीरो पॉइंट से करीब 32 किलोमीटर आगे जेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुआ है। कल्पना ट्रेवल्स की बस दिल्ली से महोबा जा रही थी इसी दौरान बुधवार की रात लगभग 12:00 बस में अचानक आग लग गई। आग लगते ही कई यात्रियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई। हादसे में 9 यात्री जिंदा जल गए। दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुंच कर आग बुझाई। इधर हाथ से को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। घायलों को उपचार की अच्छी व्यवस्था करने की निर्देश दिए है। बस में आग किस कारण से लगी जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button