MP Cabinet Meeting : मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने कैबिनेट की बैठक में लिए महत्वपूर्ण निर्णय, प्रत्येक विधानसभा में बनेंगे हेलीपैड और स्टेडियम

MP Cabinet Meeting: The Mohan Bhagwat government of Madhya Pradesh took important decisions in the cabinet meeting, helipads and stadiums will be built in every assembly constituency.

MP Cabinet Meeting :  एमपी में मंगलवार को मोहन सरकार की मंत्रालय में कैबिनेट की  बैठक हुई जिसमें  कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए है। कई बड़े प्रस्ताव को भी मंजूरी दी। कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप ने बताया कि मोहन सरकार ने कैबिनेट की बैठक में प्रत्येक विधानसभा में एक-एक स्टेडियम बनाने का निर्णय लिया है। इसमें इंडोर और आउटडोर स्पोर्ट कंपलेक्स होंगे। सड़क मार्ग की कनेक्टिविटी को देखते हुए इसे डेवलप किया जाएगा। स्टेडियम बनाने का मुख्य उद्देश्य खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देना है। मुख्यमंत्री स्पोर्ट कांप्लेक्स के लिए 5 वर्षों में 960 करोड़ की लागत का प्रावधान रखा गया है। मध्य प्रदेश में 140 विधानसभा क्षेत्र ऐसे हैं जहां खेल सुविधाएं नहीं है।

प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बनेंगे हेलीपैड

कैबिनेट की बैठक में एक और महत्वपूर्ण और निर्णय लिया है जिसके तहत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में हेलीपैड का निर्माण किया जाएगा। जिससे एयर कनेक्टिविटी बढ़ेगी। हेलीपैड बनने से एयर एंबुलेंस सेवा भी गांव-  गांव तक पहुंच सकेगी। खेल मैदान के साथ-साथ हेलीपैड का भी निर्माण किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button