Betul News : कांग्रेस जिला अध्यक्ष निलय डागा के नेतृत्व में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने किया जोरदार और अनोखा प्रदर्शन

Betul News: Congress held a strong and unique protest against inflation under the leadership of Congress District President Nilay Daga.

Betul News : बैतूल में बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने बुधवार को जिलेभर में भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार और अनोखा प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर खेड़ी सावलीगढ़, भैंसदेही, आठनेर और बैतूल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग अंदाज में महंगाई के मुद्दे को उठाया। कहीं एक किलो शक्कर से एक-एक चुटकी शक्कर बांटी गई तो कहीं बिजली बिल को सांप और गैस सिलेंडर को डर के प्रतीक के रूप में पेश कर सरकार पर तंज कसा गया। प्रदर्शन के दौरान मोदी तेरा कैसा खेल, सारा शक्कर खाकर पी गया तेल और महंगाई मुक्त भारत जैसे नारे गूंजते रहे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार निलय डागा सुबह 11:30 बजे खेड़ी सावलीगढ़, दोपहर 12:30 बजे भैंसदेही, 1:30 बजे आठनेर और 3:30 बजे बैतूल के गांधी चौक पहुंचे। चारों स्थानों पर उनकी मौजूदगी से कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय विनोद डागा ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों ने आम आदमी की रसोई से लेकर घर के बजट तक को हिला दिया है। जिस शक्कर की कीमत कुछ समय पहले करीब 40 रुपए किलो थी, वह अब 70 रुपए किलो तक पहुंच गई है। त्योहारों के समय जब परिवारों को राहत मिलनी चाहिए, तब सरकार की नीतियों के कारण महंगाई का बोझ और बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस, बिजली और रोजमर्रा की जरूरतों की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। कांग्रेस जनता की आवाज बनकर सड़क पर उतरी है और जब तक आम परिवार को महंगाई से राहत नहीं मिलती, तब तक इस मुद्दे को मजबूती से उठाती रहेगी।
डागा ने कहा कि सरकार को आंकड़ों और दावों से बाहर निकलकर आम आदमी की रसोई में झांकना चाहिए। खाली भाषणों से घर का बजट नहीं चलता। पेट्रोल-डीजल महंगा होने से परिवहन और जरूरी सामान महंगे होते हैं, महंगी गैस से रसोई का खर्च बढ़ता है और बढ़े हुए बिजली बिल से हर परिवार परेशान है। उन्होंने कहा कि महंगाई केवल आंकड़ा नहीं, बल्कि हर घर की रोज की परेशानी है और कांग्रेस इसी परेशानी को सड़क से सदन तक उठाएगी।
खेड़ी सावलीगढ़ में कांग्रेस ने एक किलो शक्कर लेकर लोगों को एक-एक चुटकी शक्कर बांटी और व्यंग्य किया कि इतनी ही मिठास अब आम आदमी की पहुंच में रह गई है। यहां निलय डागा के साथ बैतूल विधानसभा प्रभारी गोपालकृष्ण शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार चौबे, जिला महासचिव सुभाष राठौर, यतीन्द्र सोनी, जिला प्रवक्ता लवलेश बब्बा राठौर, युवक कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतेश गंगारे, पंचायत अध्यक्ष आरती बारस्कर और रघुनाथ राने सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भैंसदेही में पूर्व विधायक धरमूसिंह सिरसाम, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम, जिला उपाध्यक्ष हर्षवर्धन धोटे, ब्लॉक अध्यक्ष रानू ठाकुर, मुन्ना पाठक, धर्मेन्द्र मालवी, मोहित राठौर और राहुल छत्रपाल सहित कांग्रेसजन प्रदर्शन में शामिल हुए। आठनेर में ब्लॉक अध्यक्ष पंकज वंजारे, जिला उपाध्यक्ष डॉ. प्रमोद खांडवे, नगर अध्यक्ष जॉनी पठान, जिला सचिव तरुण मानकर, मंडलम अध्यक्ष धर्मेन्द्र खाकरे, अशोक लोखण्डे, गणेश भरतपुरे और भूरा झपाटे सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
– गांधी चौक से निकला पैदल मार्च
बैतूल के गांधी चौक से कांग्रेस ने पैदल मार्च निकाला। मुख्य बाजार में व्यापारियों को शक्कर का प्रसाद बांटते हुए महंगाई के खिलाफ नारेबाजी की गई। यहां गोपालकृष्ण शर्मा, कोषाध्यक्ष लोकेश पगारिया, ब्लॉक अध्यक्ष मनोज आहूजा, राजकुमार चौबे, हर्षवर्धन धोटे, इस्माइल नब्बू खान, मोनू बडोनिया, अभय वर्मा, प्रशांत राजपूत, रशीद कुरैशी, पुष्पा पेंद्राम, आरती बारस्कर, प्रेरणा शर्मा, मोनू वाघ, तरुण पाटिल, सिराज पठान, संतोष वाघमारे, राकेश सोनी, शुभम दीवान, अभिषेक कालभोर, रमेश वाघमारे, अनिता मसातकर, गंगा आहके, धन्नू उईके, सुखराम पंडाग्रे, गिरीश झाम, विजय मोखड़े, राजेश बारस्कर, लवलेश बब्बा राठौर, अनुप जैसवाल और राजा ठाकुर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ई-20 पेट्रोल के मुद्दे पर कांग्रेस ने पेट्रोल पंप के बाहर पोस्टर और नारों के माध्यम से विरोध दर्ज कराया। कार्यकर्ताओं ने ई-20 से वाहनों पर पड़ने वाले कथित आर्थिक प्रभाव और वाहन चालकों की परेशानी को उठाया। वहीं बिजली के बढ़ते बिलों के विरोध में बिजली बिल को सांप के रूप में प्रदर्शित कर आम उपभोक्ता पर पड़ रहे आर्थिक बोझ को दिखाया गया। रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में गैस सिलेंडर के साथ बाबा-ज्योतिषी की वेशभूषा में व्यंग्यात्मक मंचन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button