MP Rain Alert : भोपाल, नर्मदापुरम ,इंदौर सहित एमपी के कई जिलों में बारिश का अलर्ट
MP Rain Alert: Rain alert issued in several districts of MP including Bhopal, Narmadapuram, Indore
MP Rain Alert : मध्य प्रदेश में बारिश जारी है। पिछले 24 घंटो के दौरान, प्रदेश के रीवा संभाग के जिलों में अनेक स्थानों परः इंदौर, उज्जैन एवं शहडोल संभागों के जिलों में कुछ स्थानो पर; भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर, चंबल, जबलपुर एवं सागर संभागों के जिलों में कहीं कहीं वर्षा दर्ज की गई।इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने सोमवार को जारी की गई एडवाइजरी में बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान उमरिया, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, छतरपुर, भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, पन्ना, दमोह, सागर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, पांढुर्णा में कही कही रिमझिम बारिश होने की संभावना है।



