MP Weather Update : एमपी के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, जाने अब शुरू होगी झमाझम बारिश
MP Weather Update: Rain alert in many districts of MP, know when heavy rain will start now
MP Weather Update : मध्य प्रदेश में मानसून की एक्टिविटी फिर बढ़ने लगी है । नए सिस्टम एक्टिव होने के बाद मौसम बदलाव आ गया है । बैतूल सहित कुछ जिलों में हल्की बारिश होने की समाचार मिले हैं। पिछले कई दिनों से बारिश में ब्रेक लगने के कारण किसान चिंतित हो गए फसलों पर इसका विपरीत प्रभाव दिखाई देने लगा है। राहत भरी खबरें है की बारिश होने की संभावनाओं ने किसानों की उम्मीदों को बढ़ा दिया है।इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी
शनिवार को जारी की गई एडवाइजरी में बताएं कि अगली 24 घंटे के दौरान भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, नर्मदापुरम, बैतूल हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन् बड़वानी, देवास, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकला, सिंगरौली, सीधी, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मेहर, पांढुर्णा, रीवा मऊगंज गरज- चमक के साथ बारिश होने की संभावना बनी है।
- यह भी पढ़ें : Betul Today News : ट्रेन में चढ़ते समय पैर फिसलने से ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच फंसा युवक, आरपीएफ जवान ने बचाई जान
20 जुलाई से तेज बारिश की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 20 जुलाई से मध्य प्रदेश में तेज बारिश का दौर शुरू हो सकता है। दो नई चक्रवती संरचना बनने के कारण तेज बारिश होने की संभावना बनी हुई है।



