MP Weather Alert : मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना

MP Weather Alert: Rain alert for several districts of Madhya Pradesh; possibility of lightning accompanied by thunder and storms.

MP Weather Alert :  मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी है।पिछले 24 घंटो के दौरान, प्रदेश के इंदौर संभाग के जिलों में अधिकांश स्थानों पर, उज्जैन संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर, भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर संभागों के जिलों में कुछ स्थानो पर, ग्वालियर, चंवल, रीवा, शहडोल, सागर संभागों के जिलों में कहीं कहीं वर्षा दर्ज की गई।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

 मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान भोपाल, राजगढ़, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरेना, श्योपुरकलां, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी जिलों में।
विदिशा, रायसेन, सिहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, देवास, सतना, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, पन्ना, दमोह, सागर, मैहर, पांढुर्णा जिलों में।
सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट जिलों में कही -कही तेज और मध्यम बारिश की संभावना बनी है।

बैतूल में बारिश की स्थति अब तक की

बैतूल – 9.12 इंच
घोड़ाडोंगरी – 17.95 इंच
चिचोली – 19.14 इंच
शाहपुर – 12.17 इंच
मुलताई – 14.53 इंच
प्रभात पट्टन – 13.67 इंच
आमला – 12.13 इंच
भैंसदेही – 13.43 इंच
आठनेर – 9.39 इंच
भीमपुर – 11.85 इंच
जिले की औसत – 13.33 इंच

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button