MP Weather Alert : एमपी के कई जिलों में गरज- चमक के साथ बारिश की चेतावनी, बैतूल के घोड़ाडोंगरी में झमाझम बरसे बादल
MP Weather Alert: Warning of rain accompanied by thunderstorms in several districts of MP; heavy downpour in Betul's Ghodadongri.
MP Weather Alert : मध्य प्रदेश में फिर से बारिश का दौर शुरू हो गया है कहीं रिमझिम तो कोई तेज बारिश होने से किसानों ने भी राहत की सास ली है। इस बारिश से फसलों को भी फायदा होगा। कई जिलों के किसान अभी भी झमाझम बारिश होने का इंतजार कर रहे हैं। मौसम विभाग द्वारा बारिश का अलर्ट तो जारी किया जा रहा है लेकिन जमकर बारिश नहीं हो रही है।अगले 24 घंटे में इन जिलों में बारिश की चेतावनी
IMD के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान भिंड, मुरैना, अनुपपुर, बालाघाट, छतरपुर, टीकमगढ़ भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, पन्ना, दमोह, सागर, निवाड़ी, मैहर, पांढुर्णा गरज- चमक के साथ बारिश होने की संभावना बनी है।
बैतूल में 12 इंच पर पहुँचा बारिश का आंकड़ा
मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान बैतूल विकासखंड में 1.8 मिमी, घोड़ाडोंगरी में 50 मिमी, चिचोली में 16 मिमी, शाहपुर में 23.4 मिमी, मुलताई में 4 मिमी, प्रभात पट्टन में 26.4 मिमी, आमला में 10 मिमी, भैंसदेही में 2 मिमी तथा भीमपुर में 24 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। जिले में अब तक कुल औसत वर्षा 307.7 मिमी दर्ज की जा चुकी है।



