Betul Crime News : कुएं में मिला युवक का शव, वायु सेवा में हुआ था चयन, हत्या की आशंका
Betul Crime News: Young man's body found in well; he had been selected for the Air Force; murder suspected.
Betul Crime News : बैतूल जिले के आठनेर थाना क्षेत्र के ग्राम पुसली में एक युवक का कुएं में शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलती ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक का शव कुएं के बाहर निकाला। मृतक किसी शिनाख्त मोहित गल्फट 21 वर्ष के रूप में हुई है। युवक के गले मे तार बधा होने के कारण हत्या की आशंका जताई जा रही है।वायु सेवा में हुआ था चयन
पुलिस के मुताबिक मृतक मोहित का वायु सेवा में चयन हुआ था। शनिवार को ही जॉइनिंग लेटर मिला था। वायु सेना में चयन होने से पूरे परिवार में खुशी की लहर थी लेकिन जब रविवार को मोहित का शव कुएं में मिलने से परिवार की सारी खुशियाँ मातम में बदल गई। बताया जा रहा है कि मोहित शनिवार रात को मंदिर जाने का कहकर घर से निकला था जो वापस नही आया और रविवार को कुएं में शव पड़ा मिला। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Tags
Betul Betul Crime News Betul news Betul police breaking news crime news Death News hindi news latest news local news MP Breaking MP news Pusli Crime News Pusli News Today News viral news एयरफोर्स में चयनित युवक की संदिग्ध मौत कुएं में मिला शव कुएं में युवक की लाश तूल पुलिस जांच मध्यप्रदेश समाचार युवक का शव संदिग्ध मौत



