Vakri Shani 2026 : इस तारीख से शनिदेव हो रहे वक्री, पांच राशियों पर पड़ेगा असर, जीवन मे मचेगी उथल पुथल

Retrograde Saturn 2026: Saturn turns retrograde from this date; five zodiac signs will be affected, and life will witness upheaval.

Vakri Shani 2026 :   भगवान शनि देव 27 जुलाई 2026 को रात 10:21 बजे पर मीन राशि में वक्री होंगे। आगामी 11 दिसंबर तक वक्री रहेंगे फिर मार्गी हो जाएंगे। शनि देव को न्याय का देवता माना जाता है। शनि देव के वक्री होने पर पांच राशियों पर इसका असर अधिक बना रहेगा। वैसे तो सभी राशियों पर कुछ न कुछ असर रहेगा लेकिन 5 राशियों पर प्रभाव अधिक दिखेगा।  जब शनिदेव वक्री होते हैं तो उनके काम करने की छमता दोगुनी बढ़ जाती है। शनिदेव की उल्टी चाल को वक्री कहा जाता है।

मेष राशि: आपकी राशि में शनि देव 12वे म भाव में वक्रीय हो रहे हैं। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। बिना सोचे समझे कोई निवेश न करें। उधर लेनदेन परेशानी में डाल सकता है। वाहन सावधानी से चलना होगा।
सिंह राशि: आपकी राशि में भगवान शनि देव 8वे भाव मे वक्री हो रहे है। चुनौतियों से भरे दिन रहेंगे। अपने सेहत को लेकर सावधान रहना होगा। कार्य स्थल पर आपके खिलाफ कोई गुप्त साजिश सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी या फिर बिजनेस पार्टनर के साथ विवाद हो सकते हैं।
धनु राशि: आपकी राशि में शनि देव चौथे भाव मे वक्री हो रहे है। माता-पिता की सेहत बिगाड़ सकती है। प्रॉपर्टी जमीन जायदाद के मामलों में बड़ा विवाद खड़ा हो सकता है। वाहन खरीदने की योजना को टालना होगा। मानसिक तनाव आपको परेशानी में डालेगा।
कुंभ राशि : शनिदेव आपकी राशि में धन भाव मे वक्री हो रहे है। आपको आर्थिक रूप से नुकसान हो सकता है। पैसों की किल्लत परेशान करेगी। नौकरी के क्षेत्र में उथल-पुथल बनी रहेगी। नौकरी बदलने से बचना होगा।
मीन राशि: शनि देव लग्न भाव में वक्री हो रहे हैं। आपकी राशि पर साडेसाती का पहला चरण चल रहा है। आपको  हर समय तनाव बना रहेगा। आप कंफ्यूज में रहेंगे। गलत फैसले लेने के कारण करियर में बड़ा नुकसान हो सकता है। अकेलापन और डिप्रेशन आपको परेशान करेगा। कोई भी काम करने से पहले बड़ों की सलाह जरूर ले। हालात से बचना होगा।

शनिदेव के प्रकोप से बचने के उपाय

भगवान शनि देव के प्रकोप से बचने के लिए कुछ उपाय करना होगा। शनिदेव की पूजा अर्चना करने से भी अपने भक्तों पर कृपा दृष्टि रखते हैं। उनके जीवन में चल रही परेशानी दूर हो जाती है। शनि देव के ऊपरी होने से बढ़ रही परेशानियों को दूर करने के लिए आपको प्रत्येक शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ करना होगा। शनिवार को शनि देव को काला कपड़ा और सरसों का तेल चढ़ाने आपको लाभ होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button