Betul Crime News : ट्रेनों में मोबाइल चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़, 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Betul Crime News: Inter-state gang of mobile thieves operating on trains busted; 3 accused arrested.
Betul Crime News : ट्रेनों में मोबाइल चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले अंतर्राज्यीय चोर गिरोह आमला जीआरपी ने भंडाफोड़ कर दिया है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जिनके पास से मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक रेल भोपाल अंकित जायसवाल (भापुसे) के द्वारा दिये गये निर्देशन में एवं श्रीमति नीतू डावर अति. पुलिस अधीक्षक रेल भोपाल, महेन्द्र सिंह कुल्हारा उप पुलिस अधीक्षक इटारसी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उप निरी प्रमोद पटिल द्वारा चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने आरोपी की धर पकड़ करने टीम गठित की गई।
चोरी के प्रकरणों में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करते हुए एक अंतर्राज्यीय मोबाइल चोर गिरोह से लाखों रुपये का चोरी गया माल बरामद किया गया।
मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर की पूछताछ
प्रकरण में गिरफ्तार मुख्य आरोपी तुलसीदास राठोड़ पिता दामोदर राठोड़ उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम गडचांदूर, जिला चंद्रपुर (महाराष्ट्र) को न्यायालय से पुलिस रिमाण्ड पर प्राप्त कर विस्तृत पूछताछ की गई। आरोपी द्वारा चोरी किए गए मोबाइल एवं अन्य सामान महाराष्ट्र राज्य के विभिन्न स्थानों पर छिपाना एवं बेचना स्वीकार किया गया। आरोपी की निशानदेही पर थाना जीआरपी आमला की पुलिस टीम महाराष्ट्र के जिला यवतमाल से आरोपी की निशानदेही पर आरोपी कुणाल पंचभाई एव आशुतोष उर्फ आशु से एक H.P. कंपनी का लैपटॉप, सैमसंग मोबाइल फोन, नॉइज़ कंपनी के ईयरबड्स, लेंसकार्ट का चश्मा, बैग एवं अन्य दस्तावेज शामिल हैं। उक्त सामान की कुल अनुमानित कीमत लगभग 1,26,755/- रुपये का माल बरामद किया गया। आरोपी तुलसीदास राठोड़ से विभिन्न कंपनियों के 08 चोरी के मोबाइल फोन बरामद हुए, जिनमें Realme, Oppo, IQOO, Poco, Samsung एवं OnePlus कंपनियों के मोबाइल शामिल हैं। इन मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 1,66,436/-रु. है। तकनीकी जांच के दौरान जप्त शुदा मोबाईलो मे से दो मोबाइल के IMEI नंबर का मिलान थाना जीआरपी आमला के अपराध क्रमांक 113/26 एवं 114/26 में चोरी गए मोबाइलों से किया गया, जो पूर्णतः मिलान होना पाए गए। दोनों मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग 60,900/-रुपये है। मुख्य आरोपी तुलसीदास राठोड ने बताया कि चोरी किए गए मोबाइलों से संबंधित Paytmएवं ATM के माध्यम से निकाली गई राशि में से शेष 5,500/- नगद उसके पास सुरक्षित हैं। जिसे विधिवत जप्त किया गया। संपूर्ण कार्रवाई में पुलिस द्वारा कुल लगभग 3,59,591/- रुपये का माल बरामद किया गया है। यह कार्रवाई थाना जीआरपी आमला की सतर्कता,
तकनीकी अनुसंधान एवं अंतर्राज्यीय समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण है, जिसके माध्यम से न केवल चोरी का बड़ी मात्रा में माल बरामद किया गया बल्कि मोबाइल चोरी के संगठित नेटवर्क के संबंध में भी सफलता प्राप्त हुई हैं।
तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
चोरी की घटना को अंजाम देने वाले (मुख्य आरोपी) तुलसीदास राठोड पिता दामोदर राठोड, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम गडचांदूर, जिला चंद्रपुर (महाराष्ट्र), कुणाल पिता मोहन पंचभाई उम्र 19 साल नि. हनुमान मंदिर के पास जतरा रोड बागदरा पोस्ट भनदर थाना वणी जिला यवतमाल (महाराष्ट्र) और आशुतोष लड़के उर्फ आशू पिता संगम लड़के उम्र 21 साल नि. ग्राम आदेवाड़ा पोस्ट मारेगांव थाना वणी जिला यवतमाल (महाराष्ट्र) गिरफ्तार किया है।

3 लाख 59 हजार से अधिक का मशरुका बरामद
जीआरपी ने चोरी गए मोबाइल दोनों मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग 60,900/-, इसके आलावा विभिन्न ट्रेनों मे चोरी किए एक एचपी कंपनी का लैपटॉप, सैमसंग मोबाइल फोन, नॉइज़ कंपनी के ईयरबड्स, लेंसकार्ट का चश्मा, बैग एवं अन्य दस्तावेज कीमत लगभग 1,26,755/-, विभिन्न कंपनियों के 08 चोरी के मोबाइल, जिनमें Realme, Oppo, IQOO, Poco, Samsung एवं OnePlus कंपनियों के मोबाइल कीमत लगभग 1,66,436/-मोबाइलों से संबंधित Paytm एवं ATM के माध्यम से निकाली गई राशि में से शेष 5,500/- नगद कुल 3,59,591/- मूल्य का चोरी गया माल बरामद किया गया है।
आरोपियों को गिरफ्तार करने में इनकी रहीम महत्वपूर्ण भूमिका
आरोपियों को गिरफ्तार करने में आमला जीआरपी थाना प्रभारी उप. निरी. श्री प्रमोद पाटिल, प्रआर. 113 रविश यादव, प्रआर, 434 कुलदीप दिलीप नरवरे, आर.330 पवन प्र.आर. 495 अमित सक्सेना (सायबर सेल) की सराहनीय भूमिका रही।
Tags
Arrest Betul Crime khabar today Betul Crime News Betul grp Crime News Betul news breaking news crime news Crime Update GRP Police hindi news JRP local news MP news Police Action Railway Crime Railway Police Railway Security Theft Gang Thief Arrested अपराध समाचार आरोपी गिरफ्तार गैंग गिरफ्तार चोर गिरोह चोरी का खुलासा जीआरपी पुलिस कार्रवाई रेलवे सुरक्षा



