Betul News : संघमित्रा एक्सप्रेस में युवक की संदिग्ध मौत, इधर घोड़ाडोंगरी रेलवे स्टेशन के पास मिला अज्ञात शव

Betul News: Suspicious death of a young man on the Sanghmitra Express; meanwhile, an unidentified body was found near Ghoradongri railway station.

प्रतीकात्मक फोटो

Betul News : बैतूल ट्रेन में सफर कर रहे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इधर घोड़ाडोंगरी रेलवे स्टेशन के पास एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। जीआरपी बैतूल के मुताबिक बेंगलुरु से दानापुर  जा रही संघमित्रा एक्सप्रेस में युवक के बेहोश होने की जानकारी लगी थी।

 

बैतूल रेलवे स्टेशन पर युवक को उतारकर जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों से मृत घोषित कर किया है। मृतक की पहचान विशाल पिता विजय मांझी 21 वर्ष जिला सारंग बिहार के रूप में की है। युवक की मौत होने की जानकारी परिजनों को दे दी है। प्रथम दृष्टि जानकारी यह सामने आई है की बीमारी के चलते युवक की मौत हुई है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण सामने आएगा। किधर रविवार को ही घोड़ाडोंगरी रेलवे स्टेशन के करीब 40 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला है। जीआरपी शव की शिनाख्त में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button