Betul Road Accident : भैंसदेही में सड़क हादसा, 40 फिट गहरे कुएं में गिरी कार, दो युवक घायल

Betul Road Accident: Road accident in Bhainsdehi, car falls into 40 feet deep well, two youths injured

Oplus_131072

Betul Road Accident :  भैंसदेही थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। भैंसदेही-आठनेर मार्ग पर गुदगांव के समीप तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरे कुएं में जा गिरी। हादसे में कार में सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल बैतूल रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि दो युवकों के हाथ और पैर में फ्रैक्चर आया है।

जानकारी के अनुसार दुर्घटना रात करीब 1 बजे की है। कार सवार युवक किसी कार्यक्रम में शामिल होकर अमरावती की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान गुदगांव के पास मोड़ पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। कार सड़क किनारे  नीचे उतरते हुए लगभग 20 फीट दूर स्थित 40 फीट गहरे कुएं में जा गिरी।
हादसे के बाद कार में फंसे युवक मदद के लिए आवाज लगाते रहे। काफी प्रयास के बाद एक युवक करीब 3 बजे कुएं से बाहर निकलने में सफल हुआ। उसने आसपास खेतों में मौजूद ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी और सहायता मांगी।
ग्रामीणों ने तुरंत डायल 112 और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही भैंसदेही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को बाहर निकाला गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button