Betul Chori News : बैतूल सदर सब्जी बाजार के मोबाइल चोर गिरोह को नहीं पकड़ पा रही पुलिस, भाजपा नेता, पत्रकार सहित आधा दर्जन लोगों के मोबाइल चोरी
Betul Chori News: Police is unable to catch the mobile thief gang of Betul Sadar vegetable market, mobiles of half a dozen people including BJP leader and journalist stolen.

Betul Chori News : बैतूल सदर का सब्जी बाजार अब चोर बाजार बनते जा रहा है। जिला मुख्यालय के इस सब्जी बाजार में ना जाने कितने लोगों के मोबाईल फोन चोरी हो गए, लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई है। रविवार सदर बाजार में फिर मोबाईल चोरी की घटना सामने आई है। सब्जी खरीदने गए वरिष्ठ पत्रकार मयंक भार्गव, भाजपा नेता मनीष सिंह ठाकुर, अनूप वर्मा, रिचर्ड गोम्स सहित कुल 6 लोगों के मोबाईल फोन अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिए हैं। हालाकि पुलिस के पास में मोबाईल चोरी की केवल 5 ही शिकायते आई है। यह शिकायते गंज और कोतवाली थाने में दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि जब वे सब्जी-भाजी खरीदने के लिए सदर बाजार गए और वे सब्जी खरीदने लगे इसी दौरान अज्ञात चोरों ने मोबाईल पर हाथ साफ कर दिया। इससे हजारों रूपए का नुकसान हुआ है। चोर इतने सातीर है कि मोबाईल चोरी के दौरान भनक तक नहीं लगती।



