Bank Closed News : जल्द निपटा ले अपने कामकाज, आगामी दिनों 5 दिन बंद रहेंगे बैंक
Bank Closed News: Finish your work soon, banks will remain closed for 5 days in the coming days.
Bank Closed News : बैंक कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल के चलते मई के अंतिम सप्ताह में बैंकिंग सेवाएं लगातार कई दिनों तक प्रभावित हो सकती हैं। जानकारी के अनुसार 23 मई को चौथा शनिवार और 24 मई को रविवार होने के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 25 और 26 मई को बैंक कर्मचारियों की हड़ताल प्रस्तावित है, जिससे शाखाओं में कामकाज ठप रहने की संभावना जताई जा रही है।
इसके साथ ही 27 मई को ईद-उल-अजहा (बकरीद) का अवकाश भी पड़ सकता है। ऐसे में लगातार पांच दिनों तक बैंकिंग सेवाओं पर असर देखने को मिल सकता है। बैंक बंद रहने से ग्राहकों को नकद निकासी, चेक क्लियरेंस, पासबुक अपडेट, ड्राफ्ट बनवाने और अन्य जरूरी कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
हालांकि ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई और एटीएम सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहने की संभावना है। फिर भी विशेषज्ञों ने ग्राहकों को सलाह दी है कि वे जरूरी बैंकिंग कार्य पहले ही निपटा लें, ताकि लंबे अवकाश और हड़ताल के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
बैंक यूनियनों की ओर से विभिन्न मांगों को लेकर यह हड़ताल की जा रही है। यदि सरकार और यूनियनों के बीच सहमति नहीं बनती है तो इसका सीधा असर आम उपभोक्ताओं और व्यापारिक गतिविधियों पर पड़ सकता है।



