MP Weather Alert : एमपी के 33 जिलों में लू चलने का अलर्ट, कल से बदलेगा मौसम, आगामी 4 दिन इन जिलों में बारिश के आसार

MP Weather Alert: Heat wave alert in 33 districts of MP, weather will change from tomorrow, rain is expected in these districts for the next 4 days.

MP Weather Alert :  एमपी में प्रचंड गर्मी के बीच जल्द ही मौसम बदलने वाला है। आगामी चार दिनों तक प्रदेश के कुछ जिलों में बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना बनी है। बादल छाए रहने और बारिश होने की स्थिति में तेज गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ आपकी सक्रिय होने के कारण मौसम में बदलाव आने वाला है।
इन जिलों में लू चलने का अलर्ट
 विदिशा, रायसेन, धार, रतलाम, मंदसौर, नीमच, ग्वालियर दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सतना, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, भोपाल, सीहोर, नर्मदापुरम, हरदा, अलीराजपुर, झाबुआ, देवास, शाजापुर, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, शहडोल, उमरिया जिलो में लू चलने की संभावना बनी है।
दो जिलों में रात में चलेगी लू
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक मध्य प्रदेश के दो जिलों में रात में भी लू चलने की संभावना है। जिसमें इंदौर और उज्जैन जिला शामिल है। यहां राते भी गर्म रहेगी।
इन जिलों में बारिश के आसार
गर्मी के बीच मौसम बदलने वाला है। भोपाल के मुताबिक 27 अप्रैल को एमपी के सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, रीवा, मुरैना, शिवपुर जिले में बादल छाए रहने और गरज- चमक के साथ बारिश की संभावना बनी है।
28 अप्रैल को इन जिलों में बारिश के आसार
वैज्ञानिकों के मुताबिक 28 अप्रैल को एमपी के श्योपुर, मुरैना, ग्वालियर, भिंड, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना,  रीवा, नीमच और मंदसौर जिले में  बारिश के आसार है। 
29 को इन जिलों में होगी बारिश
29 अप्रैल को राजगढ़ गुना शिवपुर मुरैना ग्वालियर दतिया भिंड शिवपुरी निवाड़ी टीकमगढ़ छतरपुर पन्ना सतना रीवा मऊगंज सीधी सिंगरौली उमरिया शहडोल अनूपपुर डिंडोरी मंडल सिवनी छिंदवाड़ा पांढुर्णा बालाघाट जिलों में बारिश की संभावना बनी है। 
बैतूल में तापमान 43 डिग्री पर पहुँचा

सतपुड़ा की हरी-भरी वादियों में बसा बैतूल इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। मौसम ने अचानक करवट ली है और शहर आग की भट्टी जैसा महसूस होने लगा है। रविवार इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया, रविवार का अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री दर्ज किया गया, जिससे रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है।


 रविवार का मध्यप्रदेश तापमान चार्ट

शहरअधिकतम तापमान (°C)24 घंटे का बदलाव
छिंदवाड़ा42.4+0.6
दमोह44.2+0.6
जबलपुर43.5+0.9
खजुराहो45.0+0.4
मंडला44.0+0.2
नरसिंहपुर42.4+0.2
नौगांव44.6+0.6
रीवा43.5+0.5
सागर44.4+1.3
सतना43.6+0.3
सिवनी41.4+0.2
सीधी43.4+0.2
टीकमगढ़44.0+0.2
उमरिया40.7-2.8
मालनजखंड43.5+0.5
बैतूल43.0+1.5
भोपाल43.0+0.6
दतिया44.0-0.1
धार42.7-1.4
गुना43.6+0.3
ग्वालियर42.9-0.1
नर्मदापुरम44.4+1.0
इंदौर43.0+0.8
खंडवा42.1+1.0
खरगोन42.6+0.2
पचमढ़ी34.8-1.0
रायसेन43.6+0.8
रतलाम43.6-0.9
श्योपुर44.00
उज्जैन42.5-0.5

 मुख्य बातें:

  • सबसे ज्यादा तापमान: खजुराहो (45.0°C)
  • सबसे कम तापमान: पचमढ़ी (34.8°C)
  • सबसे ज्यादा बढ़ोतरी: बैतूल (+1.5°C)
  • सबसे ज्यादा गिरावट: उमरिया (-2.8°C)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button