Board Exam Result 2026 : प्रभात पट्टन के दिव्य ज्योति स्कूल का शानदार रिजल्ट, 10वीं में 87.1 और 12वीं में 93.18 प्रतिशत सफलता

Board Exam Rasult 2026: Divya Jyoti School, Prabhat Pattan, achieves impressive results with 93.18% pass percentage in Class 10 and 87.1% pass percentage in Class 12.

Board Exam Rasult 2026 :  बैतूल के मुलताई तहसील के प्रभात पट्टन विकासखंड अंतर्गत ग्राम सिरडी स्थित दिव्य ज्योति उच्चतर माध्यमिक स्कूल ने इस वर्ष बोर्ड परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। स्कूल के विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों में शानदार सफलता हासिल कर शिक्षा की गुणवत्ता को साबित किया है।

कक्षा 10वीं का कुल परीक्षा परिणाम 93.18 प्रतिशत दर्ज किया गया, जो स्कूल के लिए गर्व का विषय है। इस कक्षा में परमेश्वरी लानझिवार ने 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। जिज्ञाशा टेकपुरे 92.4 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रहीं, जबकि श्रष्टि देशमुख ने 89.8 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। खुशबू खसदेव 89.2 प्रतिशत के साथ चौथे और सुप्रिया महाले 88.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पांचवें स्थान पर रहीं।

वहीं कक्षा 12वीं में भी विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 87.1 प्रतिशत परिणाम दर्ज कराया। इस कक्षा में गौरी खाकरे ने 82.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। गौरव लोहारे 81.8 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय और नंदनी साद 77 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान पर रहीं।

इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। प्रबंधन ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग को दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button