MP Weather Alert : मध्य प्रदेश के 20 जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट, जाने मौसम का अपडेट

MP Weather Alert: Alert of hailstorm along with rain in 20 districts of Madhya Pradesh, know the weather update

MP Weather Alert :  पश्चिमी विक्षोभ के कारण मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदल गया है। बुधवार को रतलाम शिवपुर, मुरैना, मंदसौर, नीमच, गुना, ग्वालियर, दतिया सहित कुछ जिलों में कही- कही बारिश के साथ  ओलावृष्टि हुई है। बे मौसम बारिश ने किसानों की चिंता को बढ़ा दिया है। ओलावृष्टि के कारण कई जगह फसलों को नुकसान होने के समाचार भी सामने आए हैं। आगामी दो दिन तक मौसम इसी तरह बना रह सकता है।
इन जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट
मौसम विभाग भोपाल द्वारा बताया गया कि अगले 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश के ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, टीकमगढ़, निवाड़ी, राजगढ़, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, छतरपुर जिलों में गरज चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button