MP News: 2 लाख से अधिक संविदा कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मोहन सरकार ने लिया बड़ा फैसला
MP News: Good news for more than 2 lakh contract employees, Mohan government takes a big decision
MP News : मध्य प्रदेश में कार्यरत संविदा कर्मचारियों के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। प्रदेश की मोहन सरकार ने संविदा कर्मचारियों के हित में एक बड़ा फैसला लिया है। संविदा कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा। सरकार ने संविधान नीति 2023 के अंतर्गत नियमितीकरण सेवा सुरक्षा और भत्तों से जुड़ी घोषणा की है। भोपाल दशहरा मैदान में आयोजित मध्य प्रदेश संविदा कर्मचारी संयुक्त मोर्चा का राज्य स्तरीय सम्मेलन आयोजित हुआ।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि 10 वर्ष से अधिक का अनुभव रखने वाले संविदा कर्मचारियों का नियमित पदों पर संविलियन किया जाएगा। यह प्रक्रिया खाली पदों में से 50% पदों के लिए रहेगी। 5 वर्ष का सेवाकाल पूरा कर चुके संविदा कर्मचारियों को सीधी भर्ती के तहत अधिकतम 50 फीस दिए नियुक्ति रिजर्व रखी जाती थी साथी उन्हें अभ्यर्थियों के साथ सीधी भर्ती प्रक्रिया में शामिल होना पड़ता था।



