Betul Road Accident : अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत, एक गंभीर रूप से घायल
Betul Road Accident: Unknown vehicle hits bike, two youths die tragically, one seriously injured
Betul Road Accident : बैतूल- भोपाल हाइवे पर हुए सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार रात 9 बजे बैतूल- भोपाल हाइवे पाढर और आठवामिल के बीच अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में टिकारी निवासी गीतेश आहाके, हर्षित धुर्वे मौके पर ही मौत हो गई । बंटी धुर्वे नाम का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को जिला अस्पताल बैतूल भर्ती किया है। जानकारी मिली है कि एक बाइक पर सवार होकर तीनों युवक पाढर से वापस टिकारी जा रहे थे तभी हादसा हो गया। कोतवाली पुलिस हादसे की जांच कर रही है।



