
MP BLO Salary Hike : मध्य प्रदेश में एसआईआर सर्वे के बीच में निर्वाचन आयोग ने बड़ा फैसला लिया है। इसका हजारों कर्मचारियों को फायदा होगा। निर्वाचन आयोग ने बीएलओ के मानदेय में बढ़ोतरी की है। बीएलओ को अब तक सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते थे। अब नए आदेश में इसे बढ़ाकर 12000 रुपये कर दिया है।
यह फैसला मतदाता सूची का पुनिरीक्षण में लगे कर्मचारियों के फील्ड वर्क को देखते हुए किया है। बीएलओ पर्यवेक्षकों का वार्षिक मानदेय 18000 कर दिया है। इसके अलावा ईआरओ 30 हजार और ए ईआरओ को 25 हजार रुपये वार्षिक मानदेय तय किया है। खास बात यह भी है कि एसआईआर के लिए भी 6 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि मिलेगी। एमपी में कुल 65 हजार से अधिक कर्मचारियों को इसका फायदा मिलेगा।