MP Ladli Behna Yojana Kist: लाड़ली बहनों को दिवाली से पहले तोहफ़ा, जाने कितनी आई राशि सीएम मोहन यादव ने जारी की योजना की 29वीं किस्त,
MP Ladli Behna Yojana Kist: Gift for Ladli sisters before Diwali, know the amount received. CM Mohan Yadav released the 29th installment of the scheme.
MP Ladli Behna Yojana Kist : मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए दिवाली का यह त्यौहार और भी खास हो गया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार, 12 अक्टूबर को श्योपुर में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 29वीं किस्त जारी की। सीएम ने सिंगल क्लिक के ज़रिए 1.26 करोड़ से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में कुल 1541 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने यह भी साफ किया कि अब अक्टूबर महीने से लाड़ली बहनों को हर महीने 1500 रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी। पहले यह राशि 1250 रुपये थी, लेकिन अब दिवाली की दूज पर अतिरिक्त 250 रुपये और मिलेंगे, जिससे कुल राशि 1500 रुपये हो जाएगी। इसके बाद हर महीने नियमित रूप से लाड़ली बहनों को यही रकम प्रदान की जाएगी।
यह योजना राज्य सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जो महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई थी। अब इस योजना की रकम बढ़ाए जाने से न सिर्फ महिलाओं की जेब मजबूत होगी, बल्कि उनके आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होगी।
मुख्यमंत्री ने मंच से यह भी कहा कि लाड़ली बहना योजना सिर्फ एक आर्थिक सहायता योजना नहीं है, बल्कि यह महिलाओं को समाज में सम्मान, आत्मनिर्भरता और निर्णय लेने की ताक़त देने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
दिवाली से पहले आई इस सौगात ने प्रदेश की लाखों बहनों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है, और यह उम्मीद भी जगी है कि आने वाले समय में सरकार उनके कल्याण के लिए और भी ठोस कदम उठाएगी।



