MP Weather Today : भोपाल सहित एमपी के कई जिलों में बारिश, जाने कब होगी मानसून की विदाई

MP Weather Today: Rain in many districts of MP including Bhopal, know when will the monsoon leave

MP Weather Today :  मध्यप्रदेश के 15 से अधिक जिलों में शनिवार को रुक-रुक कर बारिश हुई। राजधानी भोपाल में दोपहर के समय तेज बारिश दर्ज की गई, जबकि इंदौर, बैतूल, दतिया, खजुराहो (छतरपुर), रीवा, सागर, सतना, सीधी, उमरिया, शाजापुर, सीहोर, राजगढ़, देवास और आगर-मालवा जैसे जिलों में हल्की से मध्यम बारिश देखी गई।

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार से हल्की बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है और इसी सप्ताह से प्रदेश के कुछ इलाकों में मानसून की विदाई की प्रक्रिया शुरू हो सकती है।

पिछले दो दिनों से सक्रिय डिप्रेशन, डीप डिप्रेशन और साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवातीय परिसंचरण) के कारण राज्य के कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है।

 

अगली 24 घंटे के दौरान इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने शनिवार को जारी की गई एडवाइजरी में बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरेना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, पांढर्णा जिलों में कहीं-कहीं तेज से मध्यम बारिश हो सकती है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button