MP News Today : हिल स्टेशन पचमढ़ी से ज्यादा ठंड है इंदौर और बैतूल, होने लगा ठंड का एहसास

MP News Today: Indore and Betul are colder than the hill station Pachmarhi; the chill is setting in.

MP News Today : मानसून की विदाई के बाद मौसम में बदलाव आने लगा है रात के समय गुलाबी ठंड का एहसास होने लगा है। इन दिनों हिल स्टेशन पचमढ़ी से ज्यादा ठंडा इंदौर और बैतूल है। रात में ठंड का एहसास और दिन में उमस महसूस हो रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक इंदौर का न्यूनतम तापमान 17.2 और बैतूल का न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री है। जबकि पचमढ़ी का न्यूनतम तापमान 18.0  डिग्री है। इस वर्ष जल्द ठंड पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

पचमढ़ी रहता सबसे ज्यादा ठंडा

अक्सर देखने में आता है कि हिल स्टेशन मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंडा रहता है। वर्तमान में पचमढ़ी से ज्यादा ठंडा इंदौर और बैतूल है। पचमढ़ी प्राकृतिक सौंदर्य के लिए जाना जाता है यहां ठंड के दिनों के दिनों में पर्यटक बड़ी संख्या में घूमने आते हैं। प्राकृतिक सौंदर्य के अलावा ठंड का भी आनंद लेते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button