MP Weather Alert : मध्य प्रदेश के पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बैतूल में एक घंटे में 1 इंच से अधिक बारिश दर्ज
MP Weather Alert: Heavy rain alert in five districts of Madhya Pradesh, Betul recorded 1 inch more rain in one hour
MP Weather Alert : एमपी में बारिश का दौर जारी है। नया सिस्टम ऐक्टिव होने के कारण प्रदेश के कुछ जिलों में तेज बारिश हो रही है। मंगलवार की शाम को सीहोर, छतरपुर और बैतूल में तेज बारिश हुई है। बैतूल में एक घंटे में 32.2 यानी 1 इंच से अधिक बारिश दर्ज की है। अगले 24 घंटे के दौरान बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, छिदवाड़ा, सिवनी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
इन जिलों में गरज- चमक के साथ होगी बारिश
एमपी में राजगढ़, उज्जैन, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर, मुरैना, श्योपुरकलां भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, झाबुआ, इंदौर, रतलाम, देवास, अशोकनगर, दतिया, भिंड, सिंगरौली, सीथी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, बालाघाट, पांढूर्णा नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, धार, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, में गरज- चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है।



