Indore Truck Accident : इंदौर में बेकाबू ट्रक ने कई लोगों को कुचला, 2 की दर्दनाक मौत, 15 लोग घायल, ट्रक को किया आग के हवाले, देखिए वीडियो

Indore Truck Accident: Uncontrolled truck crushed several people in Indore, 2 died tragically, 15 people injured, truck set on fire, watch video

Indore Truck Accident :  मध्य प्रदेश के इंदौर में सोमवार के शाम को बेकाबू ट्रक ने कई  वाहनों को टक्कर मारते हुए कई लोगों को कुचल दिया है। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और लगभग 15 लोग घायल हो गए है।

घायलों को अलग- अलग अस्पतालों में भर्ती किया है। हादसे में बाद गुस्साई भीड़ ने ट्रक को आग लगा दी है। सूचना मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुँच गई। घायलों को गीतांजलि अस्पताल, बाठिया अस्पताल, अरविंदो अस्पताल, भंडारी अस्पताल में भर्ती किया है। एसीपी अमित सिंह ने बताया कि यह हादसा सोमवार शाम को एयरपोर्ट मार्ग पर हुआ है। पुलिस के मुताबिक ट्रक चालक ने नो एंट्री जोन में घुस गया था। हादसे में कई लोगों की हालत गंभीर बनी है। पुलिस हादसे की जाँच में जुटी है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button