Betul Road Accident : ब्रेक फेल होने से खाई में गिरी बाइक पति की मौत पत्नी घायल, पुलिस हादसे की जांच में जुटी
Betul Road Accident: Bike plunges into gorge due to brake failure; husband dies, wife injured; police investigating the incident.
Betul Road Accident : आठनेर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुए सड़क हादसे में पति की मौत हो गईं। पत्नी घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया गया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को बोरपेड और सालबर्डी के बीचे ब्रेक फेल होने से बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में काशीराम पिता भिलिया गवहाड़े 46 वर्ष निवासी सावंगी और पत्नी घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए आठनेर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती किया गया यहां से जिला अस्पताल रेफर क्या गया। अस्पताल पहुचने के पहले ही काशीराम की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दंपति सिदोरी लेकर ग्राम पारेगॉव अपने रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। तभी हादसा हो गया। पुलिस ने मृतक शुक्रवार सुबह जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।



