MP Ladli Behna Yojana 2026: लाड़ली बहनों को मिलने वाला है रक्षाबंधन का गिफ्ट, इस तारीख बढ़कर खाते में आएगी राशि
MP Ladli Behna Yojana 2026: Ladli sisters are going to get a Rakshabandhan gift, the amount will be credited to their accounts on this date.
MP Ladli Behna Yojana 2026: मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनाओं के लिए खुशखबरी सामने आई है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा लाड़ली बहनाओं को रक्षाबंधन के पर्व पर विशेष गिफ्ट दिया जा रहा है। इस महीने लाड़ली बहनों के खाते में बढ़कर राशि आएगी। रक्षाबंधन का पर्व नजदीक है ऐसे में लाडली बहनाओं को प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी गिफ्ट मिलने वाला है। सरकार प्रतिमाह मिलने वाली राशि के अलावा 250 रुपए अतिरिक्त शगुन के रूप में देने वाली है।इस तारीख को आएगी खाते में राशि
जानकारी के मुताबिक रक्षाबंधन के पहले लाड़ली बहनों के खाते में राशि आने वाली है। सरकार की तरफ से 19 अगस्त को मैहर में होने वाले कार्यक्रम से बटन दबाकर लाड़ली बहनों के खाते में ₹39वी क़िस्त डाली जाएगी। इस महीने लाड़ली बहनाओ के खाते में कुल 1750 रुपए आएंगे। ₹1500 प्रतिमाह मिलने वाली राशि और 250 रुपए रक्षाबंधन का गिफ्ट शामिल है।



