MP IAS Transfer : मध्य प्रदेश में चार आईएएस अधिकारियों तबादला, शुचिस्मिता सक्सेना गृह विभाग उप सचिव

MP IAS Transfer: Four IAS officers transferred in Madhya Pradesh; Shuchismita Saxena appointed Deputy Secretary, Home Department.

MP IAS Transfer : मध्य प्रदेश सरकार ने एक बार फिर चार आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने तबादला सूची जारी की है।
जारी आदेश के मुताबिक भारती जाटव ओगरे अपर सचिव मध्य प्रदेश शासन खनिज साधन विभाग को मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग का अपर सचिव बनाया गया है।
मनीषा सेंतिया अपर सचिव मध्य प्रदेश शासन गृह विभाग को अपर सचिव मध्य प्रदेश शासन पर्यटक विभाग की जिम्मेदारी दी है। शुचिस्मिता सक्सेना उपसचिव मध्य प्रदेश शासन लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग को अपर सचिव गृह विभाग मध्य प्रदेश शासन बनाया गया है। विवेक कुमार को उपसचिव मध्य प्रदेश शासन नवीन एवं नवीनीकरण ऊर्जा विभाग की जिम्मेदारी दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button