MP Heavy Rain Alert : एमपी में भारी बारिश से कई जिलों में बाढ़ की स्थति, नर्मदानदी का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर पहुंचा, 16 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट
MP Heavy rain alert: Heavy rain in MP has caused flooding in several districts, with the Narmada River water level crossing the danger mark. Heavy rain alert issued for 16 districts today.

MP Heavy Rain Alert : मध्य प्रदेश में पश्चिमी विक्षोंभ के सक्रिय होने के कारण कई जिलों में बारिश का दौर जारी है। छतरपुर, रीवा, सतना, पन्ना जिले में बाढ़ जैसे हालात निर्मित हो गए हैं। नर्मदा और मंदाकिनी नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।
मेहर और डिंडोरी में स्कूलों की छुट्टी
भारी बारिश को देखते हुए मध्य प्रदेश के मैहर और डिंडोरी जिले में स्कूलों की छुट्टी करती है। आज आंगनबाड़ी और स्कूल बंद रहेंगे। बच्चों की परेशानियों को देखते हुए छुट्टी का निर्णय लिया है।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान एमपी के छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, सीधी, सिवनी, पन्ना, दमोह और सागर जिले में भारी बारिश और गरज-चमक के साथ 30 से40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है।
इन जिलों में अगर चमक के साथ बहुत बौछारें पड़ने की संभावना
भोपाल, सीहोर, राजगढ़, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, मंडला, बालाघाट, मैहर और पांढुर्णा जिले में गरज-चमक के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और हल्की बारिश भी हो सकती है।



