Betul Road Accident : ट्रक में पीछे से घुसी कार तीन की मौत, आठ गंभीर घायल, बैतूल नागपुर हाईवे पर हादसा

Betul Road Accident: Car rams into the rear of a truck; three dead, eight critically injured in accident on the Betul-Nagpur Highway.

Betul Road Accident :  बैतूल-  नागपुर फोरलेन पर मुलताई के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है  आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भर्ती किया है।

जानकारी के मुताबिक शनिवार को मुलताई जीतू ढाबे के पास एक कार ट्रक में पीछे से घुस गई हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में छाया रावत, दीपक रावत और प्रभा करदाते शामिल है। यह सभी नागपुर महाराष्ट्र के पास बट्टी बोरी कोल माइंस एरिया के रहने वाले हैं।

बताया जा रहा है कि कार से कुल 11 श्रद्धालु सीहोर कुबेरेश्वर धाम दर्शन के लिए जा रहे थे इसी दौरान शनिवार  हादसा हो गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू कर दी है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button