MP News : मध्य प्रदेश के 18 जिलों के किसानों की चमकेगी किस्मत, पीएम मोदी देंगे सौगात

MP News: The fortunes of farmers of 18 districts of Madhya Pradesh will shine, PM Modi will give a gift

MP News :  मध्यप्रदेश के कपास किसानों के लिए समृद्धि का नया द्वार खुलने जा रहा है। खासकर मालवा अंचल के 18 जिलों के किसानों को अब सीधा फायदा मिलेगा। राज्य सरकार किसानों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। धार जिले में 2050 करोड़ रुपये की लागत से पीएम मित्रा पार्क स्थापित किया जाएगा।

ऑर्गेनिक कॉटन की बढ़ी मांग

मध्यप्रदेश ऑर्गेनिक कॉटन उत्पादन में देश ही नहीं, विदेशों में भी अपनी पहचान बना चुका है। वैश्विक स्तर पर कपास की बढ़ती डिमांड को देखते हुए वस्त्र उद्योग में निवेश के लिए प्रदेश सबसे उपयुक्त जगह बन रहा है। सरकार का दावा है कि इस प्रोजेक्ट से किसानों को उनकी उपज का दोगुना दाम मिलेगा और कपास हाथों-हाथ बिकेगा।

गांव से निर्यात तक नए अवसर

पीएम मित्रा पार्क से स्थानीय बाजार ही नहीं, बल्कि निर्यात तक नई संभावनाएं पैदा होंगी। गांव-गांव तक आर्थिक गतिविधियों को रफ्तार मिलेगी और किसानों की आमदनी में बड़ा इजाफा होगा।

मालवा अंचल कपास उत्पादन में अव्वल

मालवा अंचल के डेढ़ दर्जन जिले कपास उत्पादन में अग्रणी हैं। इनमें इंदौर, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, खरगोन, बड़वानी, खंडवा और बुरहानपुर प्रमुख हैं।
पिछले तीन वर्षों में यहां कपास का उत्पादन इस प्रकार हुआ है—

  • 2022-23: 8.78 लाख मीट्रिक टन
  • 2023-24: 6.30 लाख मीट्रिक टन
  • 2024-25: 5.60 लाख मीट्रिक टन

17 सितंबर को होगा शिलान्यास

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 सितंबर को धार में पीएम मित्रा पार्क का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही मध्यप्रदेश देश की “कॉटन कैपिटल” बनने की ओर कदम बढ़ाएगा और किसानों का सीधा संपर्क अंतरराष्ट्रीय बाजार से होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button