Betul Crime News Today : 7 लाख की ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, डबल राशि करने का दिया था लालच

Betul Crime News Today: Two accused arrested for cheating of Rs 7 lakh, had lured to double the amount

Oplus_131072

Crime News Today :  सारणी पुलिस ने धोखाधड़ी कर रुपये 7 लाख ठगने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने फरियादी से दस्तावेज का दुरुपयोग कर पैसा डबल करने का लालच दिया था और विश्वास में लेकर लाखों रुपये हड़प लिए।

घटना का विवरण

5 सितंबर को फरियादी महेन्द्र प्रसाद पिता दशई मलीबारी (उम्र 65 वर्ष), निवासी स्टेडियम के पीछे, आजाद नगर पाथाखेड़ा ने थाना सारणी में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि बेल्फेयर बिल्डिंग एंड इस्टेट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के संचालक व मुख्य प्रबंधक अनिल, तत्कालीन ब्रांच मैनेजर सुनील और एजेंट अरविन्द उर्फ शिवकेश्वर ने उन्हें धोखे से दस्तावेज लेकर पैसा डबल करने का लालच दिया और सात लाख रुपये इन्वेस्ट करवाए।

शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 318(4), 338, 336(3), 340(1) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री निश्चल एन. झारिया ने घटना को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी सारणी सुश्री प्रियंका करचाम के मार्गदर्शन में थाना सारणी पुलिस ने जांच प्रारंभ की।

जांच के दौरान आरोपी शिवकेश्वर उर्फ अरविन्द प्रसाद पिता महेश्वर प्रसाद (उम्र 66 वर्ष, निवासी कांग्रेस नगर, पाथाखेड़ा) एवं सुनील कुमार पिता जगदीश सिंह (उम्र 42 वर्ष, निवासी गांधी नगर, पाथाखेड़ा) को गिरफ्तार किया गया। जबकि कंपनी के संचालक एवं मुख्य मैनेजर अनिल की तलाश जारी है।

गिरफ्तार आरोपियों को 6 सितंबर 2025 को माननीय न्यायालय बैतूल के समक्ष पेश किया गया।

सराहनीय भूमिका निभाने वाले अधिकारी/कर्मचारी

  • थाना प्रभारी: निरीक्षक जयपाल इनवाती
  • उप निरीक्षक: आशीष कुमरे
  • प्रधान आरक्षक: किशनलाल सेलू, नरेन्द्र राजपूत
  • आरक्षक: मोनू उईके

अपील

सारणी पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि बेल्फेयर बिल्डिंग एंड इस्टेट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा किसी अन्य व्यक्ति से रुपये डबल करने के नाम पर ठगी की गई हो, तो तत्काल थाना सारणी से संपर्क करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button