Betul News : पीला मोजेक बीमारी से बर्बाद फसल का नहीं मिलेगा मुआवजा फसल बीमे में शामिल नहीं है कोई भी बीमारी
Betul News: No compensation will be given for the crop destroyed by yellow mosaic disease, no disease is included in crop insurance
Betul News : बैतूल बीमारी से बर्बाद फसलों के मुआवजे की अगर आश लगाए बैठे है तो किसानों को यह उम्मीदे छोड़ देनी चाहिए। पीला मोजेक बीमारी से बर्बाद हुए फसलों का मुआवजा नहीं मिलेगा। फसल बीमे में बीमारी से नुकसान होने पर मुआवजे देने का कोई उल्लेख नहीं है। जिले में पीला मोजेक रोग के कारण कई किसानों की फसले चौपट हो गई। किसान रोटावेटर चलाकर फसल को नष्ट करने में लगे है। जानकारी के मुताबिक खेड़ीसांवलीगढ़ के कनारा सहित आस-पास के अन्य गांवों में फसल पर पीला मोजेक का रोग अधिक देखने को मिल रहा है। फूल-फल्लियां लगने से पहले ही फसल पीली पड़कर सुखने लग गई है।
किसानों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ रहा है। कुछ किसान तो अब फसल को नष्ट करने में लगे हुए है। बीमारी के कारण फसल बर्बाद होने से किसानों को भारी नुकसान पहुंचा है। खाद-बीज और बुआई की लागत भी नहीं निकल पाई है। पीला मोजेक रोग से फसल नष्ट होने की जानकारी लगने के बाद कृषि वैज्ञानिकों का एक दल ग्राम कनारा पहुंचा था, जिन्होंने फसल की स्थिति को देखा। कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि पीला मोजेक रोग ऐसा है कि जिस पर समय रहते काबू नहीं किया तो फसल पीली पड़कर सुख जाती है। किसानों को इस रोग की रोकथाम के लिए गंभीरता से ध्यान देना होता है।
बीमारी का नहीं मिलेगा मुआवजा
कृषकों द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा और कई किसानों द्वारा सोसायटी के माध्यम से फसल का बीमा किया जाता है, लेकिन इस फसल बीमा में बीमार से फसल बर्बाद होने पर इसका मुआवजा दिए जाने कोई शर्त नहीं है। केवल प्राकृतिक आपदा जैसे बारिश कम होना, बारिश अधिक हो जाने से फसल बर्बाद होने की स्थिति में किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। इस बार भी हजारों किसानों ने फसल बीमा किया है। जिन किसानों की फसल पीला मोजेक बीमारी से बर्बाद हुई है उन्हें मुआवजा नहीं मिलेगा।
इनका कहना
फसल बीमे में फसल की बीमारियों को शामिल नहीं किया है, जिस भी किसान की पीला मोजेक बीमारी से फसल बर्बाद हुई है, उन्हें मुआवजा देने का कोई प्रावधान नहीं है।
रामवीर सिंह राजपूत
एसडीओ कृषि विभाग, बैतूल



