Raja Raghuvanshi Case : राजा रघुवंशी हत्या मामले में अब पुलिस इन लोगों से भी कर रही पूछताछ, खुल सकता है नया राज
Raja Raghuvanshi Case: Now police is questioning these people in Raja Raghuvanshi murder case, new secret may be revealed
Raja Raghuvanshi Case : इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में जांच का दायरा और बढ़ गया है। इस मामले में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी के कथित प्रेमी राज कुशवाहा के दो दोस्तों से भी पूछताछ की गई है। पुलिस का मानना है कि फरारी के दौरान इन युवकों ने राज की मदद की थी, हालांकि दोनों ने इससे इंकार किया है।
जानकारी के मुताबिक, शिलांग पुलिस ने इंदौर पहुंचकर राज के दोस्त भरत जाधव और अभिषेक मोरे से पूछताछ की। दोनों को क्राइम ब्रांच कार्यालय बुलाया गया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे राज के साथ एक ही कॉलोनी में रहते थे, इसलिए दोस्ती हुई थी। सोनम और राज के संबंधों के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं थी।
दोनों ने पुलिस को यह भी बताया कि राज प्लायवुड कंपनी में नौकरी करता था, लेकिन निजी रिश्तों को लेकर उन्होंने उससे कभी कोई बातचीत नहीं की। अधिकारियों को दोनों के बयान संतोषजनक लगे हैं।
इस बीच शिलांग पुलिस 1 सितंबर को कोर्ट में चालान पेश करने की तैयारी में जुटी है। इसके लिए गठित एसआईटी लगातार सबूतों और गवाहों को पुख्ता करने में लगी हुई है।



