Betul News : बैतूल में 100 रुपये के लिए युवक पर पेट्रोल डालकर जलाया, अस्पताल में भर्ती, हलात गंभीर
मुलताई थाना क्षेत्र के ग्राम पारेगाव की वारदात, पूरे घटना की जांच में जुटी पुलिस
Betul News : बैतूल जिले के मुलताई थाना क्षेत्र के अंतर्गत ₹100 के विवाद में एक युवक पर पेट्रोल डाल कर जलने की वारदात सामने आई है। युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पारेगाव निवासी राजेश परते का विवाद सोनू देशमुख और अभिषेक नाम के युवक के साथ हो गया। विवाद इतना बड़ा की रविवार दोपहर को राजेश के ऊपर पैट्रोल डाल दिया और आग लगा दी। घटना में युवक लगभग 40 प्रतिशत झुलस गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।युवक युवक को जिला अस्पताल किया भर्ती
पुलिस के मुताबिक युवक को जिला अस्पताल भर्ती किया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पीड़ित के बयान भी दर्ज करेगी।



