Betul News : खेत में लगाया था गांजा , 16 हरे पौधे बरामद, आरोपी को किया गिरफ्तार

14.8 किलोग्राम गांजा, अनुमानित कीमत 1 लाख 10 हजार रुपये का मादक पदार्थ जप्त

Betul News : बैतूल जिले के  थाना सांईखेड़ा पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए ग्राम बिरूलबाजार में अवैध रूप से गांजे की खेती करने वाले आरोपी युवराज सातपुते को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के पैतृक खेत से गांजे के 16 हरे पौधे, कुल वजन 14.8 किलोग्राम एवं अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख 10 हजार रुपये का मादक पदार्थ जप्त किया है।

 मुखबिर की सूचना पर खेत में दी दबिश

 02 नवंबर 2026 को थाना सांईखेड़ा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बिरूलबाजार निवासी युवराज सातपुते अपने पैतृक खेत में अवैध रूप से गांजे की खेती कर रहा है। सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम हमराह स्टाफ एवं साक्षियों के साथ मौके पर पहुंची। खेत की जांच करने पर वहां गांजे के 16 छोटे-बड़े हरे पौधे पाए गए। पुलिस द्वारा विधिवत कार्रवाई करते हुए सभी पौधों को जप्त किया गया।

 आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज

मामले में आरोपी युवराज पिता साहेबराव सातपुते, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम बिरूलबाजार को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना सांईखेड़ा में अपराध क्रमांक 0/26, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

 जप्त सामग्री का विवरण

– गांजे के 16 छोटे-बड़े हरे पौधे।
– कुल वजन : 14.8 किलोग्राम।
– अनुमानित कीमत : 1,10,000 रुपये।

 सराहनीय भूमिका

उक्त कार्रवाई में निरीक्षक अंजना पाटिल मालवीय (थाना प्रभारी सांईखेड़ा), प्रधान आरक्षक 485 रामानंद धुर्वे, प्रधान आरक्षक 47 राजकुमार धुर्वे, प्रधान आरक्षक 425 देवेन्द्र ठाकुर, प्रधान आरक्षक चालक 282 रविन्द्र नागले, आरक्षक 603 विनोद साहू, आरक्षक 693 बबलू धुर्वे, आरक्षक 438 अमित टेकाम, सैनिक 54 शशि पवार एवं सैनिक 233 मुंशीलाल सिरसाम की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button