MP Assembly Delimitation: परिसीमन के बाद मध्य प्रदेश में इतनी बढ़ेगी विधानसभा और लोकसभा सीटें

MP Assembly Delimitation: After delimitation, the number of assembly and Lok Sabha seats will increase in Madhya Pradesh

MP Assembly Delimitation: एमपी संविधान संशोधन के प्रावधानों के तहत 2026 तक लोकसभा और विधानसभा सीटों की संख्या बढ़ाने पर रोक है। लेकिन 2026 के बाद होने वाली जनगणना के नए आंकड़ों के आधार पर परिसीमन किया जाएगा। इसके बाद मध्यप्रदेश की विधानसभा सीटें मौजूदा 230 से बढ़कर लगभग 280 तक पहुंच सकती हैं। वहीं, लोकसभा की 29 सीटें बढ़कर 35 से 40 तक होने का अनुमान है।

राजनीतिक गलियारों में माना जा रहा है कि परिसीमन और महिला आरक्षण के मुद्दे 2028 के विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा असर डालेंगे। चर्चाओं में धार जिले से अलग होकर औद्योगिक नगरी पीथमपुर को स्वतंत्र विधानसभा सीट का दर्जा मिलने की संभावना भी शामिल है।

वर्तमान में धार जिले में सात और इंदौर जिले में नौ विधानसभा सीटें हैं। दोनों जिलों की आबादी और मतदाताओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, ऐसे में नई सीटों का गठन लगभग तय माना जा रहा है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button